Aba News

देवघर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। जसीडीह थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर, 63 हजार रुपये नकद और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने स्टेशन के समीप रूध्या धर्मशाला के पीछे कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में गुल मोहम्मद उर्फ चाचा, रवि झा, बबलू चौधरी, अजय कुमार महथा, खुशबू देवी और इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी गुल मोहम्मद और इस्माइल अंसारी रेल मार्ग सहित अन्य माध्यमों से ब्राउन शुगर लाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति करते थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें