Aba News

वज्रपात पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता धनंजय सिंह, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में हाल में हुई वज्रपात की घटनाओं में मृतकों एवं घायलों के परिवारों से मिलने कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव धनंजय सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने देवपहाड़ी, बिलोटांड, तिलयडीह और चनचाचो गांवों का दौरा किया। नेताओं ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला उपाध्यक्ष बिमल सिंह, जिला महासचिव अनिल चौधरी, जिला सचिव किशोर राय, मंडल अध्यक्ष बच्चू राय, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल राय एवं धोकला दास समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। धनंजय सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से दूरभाष पर बात कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें