इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन एवं रोटरी क्लब गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएम स्कूल, गिरिडीह में दो दिवसीय मेगा आई चेकअप कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्देश्य लगभग 400 विद्यार्थियों की निःशुल्क नेत्र जांच कर उनकी आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्राचार्या संगीता सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष राखी जुनझुनवाला, पीडीसी पूनम सहाय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता एवं सचिव मनीष कुमार बर्णवाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

क्लब अध्यक्ष राखी जुनझुनवाला ने कहा कि बढ़ते स्क्रीन टाइम, मोबाइल और ऑनलाइन पढ़ाई के कारण बच्चों में आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है। पीडीसी पूनम सहाय ने विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, पौष्टिक आहार, स्क्रीन टाइम कम रखने और स्वस्थ आदतें अपनाने की सलाह दी। शिविर रोटरी की अत्याधुनिक आई चेकअप वैन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिसमें दो दिनों के दौरान करीब 400 विद्यार्थियों की मुफ्त नेत्र जांच की जाएगी। इस अवसर पर आईपीपी कविता राजगढ़िया, वाइस प्रेसिडेंट स्मृति आनंद, सचिव संगीता सिन्हा, सदस्य अंजू सिन्हा, पूजा जमुआर एवं ससी जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












