
बाबा दुख हरण नाथ धाम के पास उसरी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह के प्रसिद्ध बाबा दुख हरण नाथ धाम के समीप उसरी नदी में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके




