Aba News

गिरिडीह में एसपी डॉ. बिमल कुमार ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर दिए निर्देश

गिरिडीह। पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय के सभाकक्ष में शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित कांडों की समीक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया।

बैठक में डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी आरके राणा, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार समेत विभिन्न अनुमंडल एवं थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा नगर थाना प्रभारी रतन कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पंचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार, बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत कई थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती और निगरानी बढ़ाने के साथ आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें