Aba News

स्वच्छता में तेलोडीह की बड़ी जीत, 10 लाख के सम्मान से बढ़ा पूरे जिले का मान

स्वच्छता में चमका तेलोडीह पंचायत, 10 लाख के सम्मान से बढ़ा मान स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत’ श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए तेलोडीह पंचायत को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। रांची के खेलगांव इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में हेमंत सोरेन, दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी ने पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम को प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत मूल्यांकन वर्ष 2024-25 में मिली है। मुखिया शब्बीर आलम ने इसे पंचायतवासियों की सामूहिक मेहनत और जनभागीदारी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य तेलोडीह पंचायत को झारखंड की नंबर-1 स्वच्छ पंचायत बनाना है। इस सम्मान ने न केवल पंचायत, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले का गौरव बढ़ाया है और ग्रामीण विकास व स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें