गिरिडीह जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अपराध की घटना नहीं होनी चाहिए, और यदि घटना होती है तो 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में बैंक, सीएसपी, जेवरात दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

डॉ. विमल कुमार ने दागी और हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों की लगातार मॉनिटरिंग और त्वरित पुलिस कार्रवाई से ही आम जनता का विश्वास मजबूत होगा। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, सतर्कता और जनसमन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत भी दी गई।













