गिरिडीह पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पचम्बा थाना क्षेत्र के माथाडीह में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। बता दे कि पुलिस को सूचना मिलते ही SP के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक टू कौशर अली के नेतृत्व में एक टीम छापेमारी टीम गठित किया गया। इस दौरान टिम ने चार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली, जिनके पास से करीब 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जमुआ थाना क्षेत्र से अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से भी करीब 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 10.10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में शिव शंकर साव, हरि शंकर राम, महेंद्र यादव और कमलेश कुमार सिंह शामिल हैं।

SP ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।













