Aba News

पोषण पखवाड़ा संपन्न, कुपोषण मुक्त समाज के लिए जागरूकता पर जोर

गिरिडीह जिले में आयोजित “पोषण पखवाड़ा” का समापन उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में जन-जागरूकता और सामूहिक सहभागिता की अहम भूमिका है। पखवाड़ा के दौरान जागरूकता रैली, स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण परामर्श, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए विशेष सत्र तथा बच्चों के समुचित आहार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पोषण अभियान को निरंतर जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाना जरूरी है।

समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। स्मृता कुमारी ने कहा कि बच्चों, किशोरियों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सीडीपीओ और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें