गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ासिमर गांव में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित इर्टिगा कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया, जिससे 50 वर्षीय सरयू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार पेड़ से टकराकर रुकी और उसके नीचे दबे लोगों को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने कार चालक को बंधक बना लिया और मुआवजे की मांग को लेकर गावां–सतगावां मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हु












