Aba News

आईएमए की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी, सिविल सर्जन संग हुई अहम चर्चा

गिरिडीह में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी ने मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. शेख मोहम्मद जफरुल्ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. रियाज अहमद, सचिव डॉ. रितेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन लाल समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। सिविल सर्जन को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया और जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने में आईएमए की भूमिका बेहद अहम है। वहीं आईएमए गिरिडीह की नई टीम ने भरोसा दिलाया कि संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने में लगातार सक्रिय रहेगा। इस पहल को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें