गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकोडीह में गुरुवार को GST विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांगो साव के पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के लिए अलग-अलग जिलों से GST अधिकारियों की टीमें गिरिडीह पहुंची हैं।जानकारी के अनुसार, GST अधिकारियों की टीम ने सुबह करीब 11 बजे से सभी ठिकानों पर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, कारोबारी लेन-देन और GST से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि गांगो साव पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। हालांकि, छापेमारी पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जांच में क्या-क्या सामने आया और कितनी राशि की टैक्स चोरी का मामला बनता है।
फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।











