Aba News

छात्र आंदोलन पर कांग्रेस नेता धनंजय सिंह का बयान, बोले- सरकार छात्रों के हित में गंभीर, बहकावे में न आएं

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष धनंजय सिंह ने रांची में विधानसभा घेराव को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर छात्र प्रतिनिधियों और झारखंड सरकार के बीच मंत्रियों की मध्यस्थता में लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही थी। उन्होंने दावा किया कि बातचीत के दौरान सरकार ने छात्रों की कई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया और कुछ महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार भी किया। धनंजय सिंह ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा रद्द करने समेत छात्रों के हित में सरकार ने कई निर्णय लिए हैं और अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक विचार किया जा रहा था।

धनंजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और उससे जुड़े संगठनों ने छात्रों को उकसाकर आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया, जिससे आंदोलन के दौरान अव्यवस्था की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों की समस्याओं को लेकर उनके साथ खड़ी है और गठबंधन सरकार उनके अधिकार व भविष्य को लेकर गंभीर है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और सरकार पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं पर सकारात्मक तरीके से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें