Aba News

दिल्ली तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई, निर्माण पाइप नामक फेक्ट्री से भारी मात्रा में डुप्लीकेट सामान जब्त

दिल्ली तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर गिरिडीह में मुफ्फसिल थाना पुलिस और स्थानीय कमिश्नर श्रीराम बमी की टीम ने मयंक राजगढ़िया की निर्माण पाइप फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापे में The Supreme Industries Limited नामक कंपनी के भारी मात्रा में डुप्लीकेट सामान बरामद किए गए। इसमें सैकड़ों पानी की टंकियां, मोल्ड, स्टिकर और वारंटी कार्ड शामिल हैं। जब्त सामान को कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि को जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया।

कंपनी ने इस मामले में थाना में आवेदन दिया है और आगे की कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, फैक्ट्री मालिक मयंक राजगढ़िया ने फोन पर सिर्फ इतना कहा कि वह फिलहाल बाहर हैं। थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने पुष्टि की कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है और अब मामले की जांच आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें