Aba News

गिरिडीह में नवनियुक्त सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, डीसी ने दी शुभकामनाएं

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में आज जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रारंभिक विद्यालयों के लिए नियुक्त सहायक आचार्यों (कक्षा 6-8, गणित एवं विज्ञान) को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और बच्चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी है।

मौके पर उपायुक्त ने नवनियुक्त आचार्यों के आत्मविश्वास और प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। विदित हो कि राज्य स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत गिरिडीह जिले के कुल पाँच अभ्यर्थियों को राज्य स्तरीय समारोह में नियुक्ति पत्र मिला, जबकि शेष अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें