Aba News

जम्बाद में खूनी संघर्ष, परमेश्वर राय गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह जिले के जम्बाद क्षेत्र में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह दोबारा हुई मारपीट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि टिंकू माल्हा, छोटेलाल मल्हा, गोदमा मल्हा और दीपक मल्हा ने मिलकर परमेश्वर राय पर जानलेवा हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें धनबाद रेफर करना पड़ा। इस हमले में विजय माल्हा भी जख्मी हुए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने न सिर्फ हथियार से हमला किया बल्कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर घर से बेदखल करने की धमकी भी दी। लगातार दो बार हुई इस घटना से परिवार दहशत में है। पीड़ित पक्ष ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल जम्बाद का माहौल तनावपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें