गिरिडीह के लोकाय नयनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चारपहिया वाहनों से 829 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। दोनों गाड़ियों के चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी।

एसपी को मिली गुप्त सूचना पर गावां इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो और एक छोटी कार की तलाशी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इसकी पुष्टि की।













