गिरिडीह के जूनियर कार्मल स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरीडीह सनशाइन ने 2 सितम्बर 2025 को साक्षरता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। स्लोगन राइटिंग व स्लोगन ड्राइंग प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने अपनी रचनात्मकता से सबका दिल जीता। पाँच बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि दस बच्चों को सांत्वना पुरस्कार मिले। कार्यक्रम में स्टेशनरी सामग्री भी बाँटी गई।

इस अवसर पर तीन जरूरतमंद बच्चों को नए स्कूल यूनिफॉर्म प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, सचिव स्मृति आनंद, वाइस प्रेसिडेंट राखी झुनझुनवाला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं। इस पहल ने शिक्षा का महत्व उजागर करते हुए बच्चों को आत्मविश्वास और सृजनशीलता से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।













