Aba News

गिरिडीह में सौर ऊर्जा पर जागरूकता कार्यक्रम, टाटा पावर ने दी नई राह!

गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तत्वावधान में टाटा पावर ने सौर ऊर्जा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में टाटा पावर के स्टेट हेड संदीप कुमार, सेल्स एग्जीक्यूटिव अभिषेक आनंद और चैनल पार्टनर विकास अगरवाला ने सौर ऊर्जा के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि टाटा पावर की ओर से लगाए जाने वाले सोलर सिस्टम पर इंश्योरेंस और फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

चैंबर के सदस्यों ने सौर ऊर्जा को लेकर कई सवाल पूछे जिनका संतोषजनक उत्तर टाटा पावर प्रतिनिधियों ने दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में चैंबर सदस्य और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में महासचिव प्रमोद कुमार ने आभार जताया और सभी ने टाटा पावर की ओर से कराए गए भोज का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें