Aba News

गिरिडीह में 200 रुपये के विवाद ने ली जान, आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डराडीह गांव में सोमवार की रात मामूली पैसों के लेन-देन को लेकर बड़ा खून-खराबा हो गया। गांव के ही मकबुल अंसारी ने चाकू से वार कर अनाउल अंसारी की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि विवाद मात्र 200 रुपये का था, लेकिन आरोपी नशे की हालत में था और वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं। यह घटना समाज में फैल रहे नशे के दुष्परिणामों की गंभीर तस्वीर पेश करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें