Aba News

गिरिडीह में दो लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, गांजा और नकदी बरामद

गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग लूटकांड मामले का रविवार को पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए मोबाइल, नकदी समेत बड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद किया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता कर दी। बताया गया कि 11 अप्रैल की रात करीब 1 बजे बस स्टैंड रोड स्थित न्यू परिसदन भवन के पास राहगीरों से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में नगर थाना में कांड दर्ज किया गया। वहीं 16 अप्रैल की रात एक अन्य घटना में अमित कुमार लकड़ा से बैग, कपड़े और 8500 रुपये नगद छीन लिए गए थे, जिसका भी मामला दर्ज किया गया था।
एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू चुड़ी मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय आरोपी अफरोज शेख को देवघर से गिरफ्तार किया।


पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात और नगदी बरामद किए गए।
इसी क्रम में 25 अप्रैल को पुलिस ने न्यू चुड़ी मोहल्ला में छापेमारी कर स्वानी कुरैशी के घर से करीब 1575 ग्राम गांजा, 50 पीस नशीली गोली और 3000 रुपये नकद बरामद किया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया है। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। टीम में नगर थाना प्रभारी समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें