Aba News

कांग्रेस के समर्पित सिपाही कमलेश लोहनी नहीं रहे, शोक में डूबा गिरिडीह

गिरिडीह जिला कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकता रहे कमलेश लोहनी जो बरमसिया मोहल्ला के निवासी थे, सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया वह कैंसर से पीड़ित थे।
निधन की सूचना पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने उनके आवास पहुंचकर पार्टी का झंडा देकर श्रद्धांजलि दिया। सिंह ने कहा कि कमलेश बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता थे उनके निधन से पार्टी को तो नुकसान हुई ही है मुझे व्यक्तिगत नुकसान हुई है क्योंकि मुझे याद है जब मेरे पिता 1999 के चुनाव में जीते थे संसद के रूप में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से उसमें इनका भी बहुत ही अहम योगदान रहा था।

निधन की सूचना पर सुलेमान अख्तर,विवेक सिंहा, मंगल सिंह, टिंकू सिंह, अमित नारायण देव, जय किशोर प्रसाद, अजय राय, संजय गुप्ता सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें