देवघर AIIMS देवघर में ऑनलाइन भुगतान के साथ नकद भुगतान की सुविधा बहाल करने की मांग उठी है। सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने संस्थान के निदेशक को पत्र भेजकर कहा है कि केवल ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने काउंटरों पर नगद भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि जिनके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट सुविधा नहीं है, उन्हें राहत मिल सके।

पत्र में कहा गया है कि AIIMS देवघर में गिरिडीह, देवघर, गोड्डा और दुमका समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिन्हें डिजिटल भुगतान में दिक्कत होती है। सुनील खंडेलवाल ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है। बताया गया कि यह पत्र अरविंद ठाकुर के पास भी अग्रसारित किया गया है।












