Aba News

पृथ्वी दिवस पर इनर व्हील क्लब ने दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश

गिरिडीह पृथ्वी दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के बीच कपड़े के थैले बांटे गए और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। क्लब की सदस्याओं ने ‘Say No to Plastic’ का संदेश देते हुए दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान रचनात्मक नारों और जनजागरूकता संदेशों के माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया गया।

क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष मनीषा कपिसवे और सदस्या शशि सहित अन्य सदस्यों ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि छोटे-छोटे प्रयासों से स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा भविष्य बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें