Aba News

गिरिडीह के नाइस पब्लिक स्कूल में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला, आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

गिरिडीह के पाचम्बा थाना क्षेत्र के स्थानीय नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ पिछले छह महीनों से लगातार छेड़छाड़ करने गलत इरादे से काम करने का प्रयास करने का आरोप लगा है।
आवेदन के अनुसार लिखा गया है कि बच्ची अपनी मार्कसीट लेने के लिये प्रिंसपल के ऑफिस गई थी और उसे दिया गया उसके बाद बच्ची लेकर निकल रही थी उसी समय फिर प्रिंसपल ने आवाज देकर बुलाया गया जब अंदर गए थे हाथ से मुँह दबाकर कर मेरे साथ छेडकनी करने लगे बंद होने कारण हम चिल्ला नही सके जब हम रोकने की कोसिस की तो प्रिंसपल ने धमकी देने लगे और कहा कि अगर किसी को बताएगी तो स्कूल से निकल देंगे किसी तरह से अपने आप को छुड़ा कर भाग गए और सारी बात परिजन को बताई इस बात को लेकर घर वाले काफी डरे और सहमे हुए है जिसके बाद आवेदन थाना में दिया गया
घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया। पीड़िता छात्रा घर लौटकर पढ़ाई करने से मना कर दिया। जब परिवारवालों ने कारण पूछा तो उसने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पाचम्बा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।


वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से ऐसी घटनाएं कर रहे थे और कई अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया है।
परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी प्रिंसिपल की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
यह बेहद गंभीर मामला है जिसमें नाबालिग की सुरक्षा का सवाल जुड़ा हुआ है। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संस्थान की जिम्मेदारी है।
इस मामले में पंचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला था आवेदन के आधार पर गिरफ्तारी की गई है और उसे जेल भेज दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें