
अस्मिता सिटी लीग 2026 का शुभारंभ, बालिकाओं ने खेल प्रतिभा का दिखाया दम
जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का शुभारंभ गिरिडीह आउटडोर स्टेडियम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। दो दिवसीय इस आयोजन में ताइक्वांडो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिताओं में जिले की


