रोटरी गिरिडीह ग्रेटर का 24वां पदस्थापन समारोह रविवार रात 8 बजे संगम गार्डन होटल में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर वर्ष 2024-25 के पदाधिकारियों ने अपने दायित्व वर्ष 2025-26 के लिए चुनी गई नई कार्यकारिणी को सौंपे। मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल 3250 राजन गण्डोतरा और गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. मो. आजाद की उपस्थिति में सीए शंकर अग्रवाल ने अध्यक्ष पद संभाला, जबकि सचिव का कार्यभार सीए रवि गाडिया को दिया गया।

नई टीम में डॉ. रितेश सिंह, डॉ. निखिल अग्रवाल, सुबोध मोदी, सीए ब्रह्मदेव, राजेंद्र कुमार तर्वे, अजय गुप्ता, सुमित अग्रवाल, सुजय राज गुप्ता, विकास शर्मा, डॉ. परिमल कुमार सिंहा, सुदीप्तो समानता, प्रकाश कुमार दत्ता और अभिषेक छापरिया को भी अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। समारोह में पिछले वर्ष किए गए पौधारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जैसे उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों की झलकियाँ प्रस्तुत की गईं, साथ ही आगामी वर्ष की नई योजनाओं की घोषणा भी की गई।













