Aba News

69वें वर्षगांठ पर एलआईसी की उपलब्धियों का जश्न, विनिवेश का विरोध जारी

गिरिडीह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने आज अपना 69वां वर्षगांठ मनाया। इस अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह बेस के सचिव धर्म प्रकाश ने प्रेस वार्ता में कहा कि बीमाधारकों का विश्वास और एलआईसी की प्रतिबद्धता भारत को मजबूत कर रही है।

1 सितंबर 1956 को 245 निजी बीमा कंपनियों के अधिग्रहण से बनी एलआईसी ने 5 करोड़ की पूंजी से शुरुआत कर 31 मार्च 2025 तक आवास, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में 54.52 लाख करोड़ का निवेश किया। निगम ने अब तक 56.22 लाख करोड़ की वित्तीय परिसंपत्ति अर्जित की है और 38 हजार करोड़ का लाभांश भारत सरकार को दिया है।

20 जनवरी 2025 को एलआईसी ने एक दिन में 5.88 लाख पॉलिसी बेचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। प्रेस वार्ता में संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू, विजय कुमार और राजेश उपाध्याय ने केंद्र की नीतियों की आलोचना करते हुए बीमा प्रीमियम पर जीएसटी हटाने की मांग की। मौके पर कुमकुम बाला वर्मा, उमानाथ झा और श्वेता भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें