Aba News

सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हिट एंड रन मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार और यातायात डीएसपी कौशर अली सहित अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई, हिट एंड रन मामलों में त्वरित सहायता और iRAD पोर्टल पर सभी दुर्घटनाओं की शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ सख्त निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान “गुड सेमेरिटन” के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाकिर हुसैन को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी से ही संभव है। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी निर्णय लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जिम्मेदारी के साथ ठोस क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें