Aba News

सूरज की रोशनी से बदलेगा गिरिडीह, हर घर तक मुफ्त बिजली का सपना

गिरिडीह में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की। बैठक में जिले के सभी बीडीओ और संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में निर्देश दिया गया कि जिले के सभी सरकारी भवनों को प्राथमिकता के आधार पर इस योजना से जोड़ा जाए। इससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और बिजली खर्च में कमी आएगी। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा देना है।

अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए। साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ समझाने पर जोर दिया गया।

यह भी बताया गया कि जो पंचायतें इस योजना को बेहतर तरीके से लागू करेंगी, उन्हें केन्द्र सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। इससे पंचायतों में विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।

गिरिडीह जिला प्रशासन के इस अभियान में आप सभी भी शामिल हो और इस योजना का लाभ ले।

इस योजना से संबंधित कोई विशेष जानकारी या तकनीकी मदद को Aba News निशुल्क सेवा भी दे रहा है।आप इसके लिए Aba News के कार्यालय या 8595156334 मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें