गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में देर रात एक कोयला लदी ट्रक अचानक धधक उठी। संतरूपी के पास हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते ट्रक से कूद गया और उसकी जान बच गई।
सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि पूरी ट्रक जलकर राख हो गई। इस हादसे ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और अगलगी से निपटने की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।












