Aba News

कुश्मटांड़ में साक्षरता रैली, बच्चों और महिलाओं ने बढ़ाया शिक्षा का महत्व

इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन के तत्वावधान में कुश्मटांड़ गांव में “पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत” अभियान के तहत साक्षरता जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली में बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षा के महत्व को समझने और दूसरों को समझाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच पेंसिल, रबड़, शार्पनर और किताबें जैसी स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, साथ ही शिक्षा के महत्व पर आधारित पंपलेट भी दिए गए।

क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया की अगुवाई में संपन्न इस आयोजन में आईपीपी सोनाली तरवे, उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव स्मृति आनंद, कोषाध्यक्ष मनीषा कपिश्वाय, सदस्य रश्मि गुप्ता और किरण बर्नवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता दर को बढ़ावा देना और समाज को शिक्षा के सकारात्मक प्रभावों से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें