Aba News

कारगिल विजय दिवस पर मोंगिया स्टील और वेटरन संघ ने नगर भवन में किया वीर शहीदों को नमन

कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर शनिवार को मोंगिया स्टील समूह और वेटरन संघ की ओर से हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी रामनिवास यादव और मोंगिया स्टील समूह के चेयरमैन डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और युद्ध में शामिल पूर्व सैनिकों को मंत्री द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुरुनानक स्कूल, किरण पब्लिक स्कूल और हॉली क्रॉस स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्रों ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। छोटी बच्चियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और छात्रों के देशभक्ति गीतों पर नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि देशभक्ति केवल युद्धभूमि में नहीं, बल्कि नागरिक जीवन में आदर्श बनकर भी निभाई जा सकती है। डॉ. गुणवंत मोंगिया ने शहीद सैनिकों को देश के असली नायक बताते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में सन्नी मोंगिया, पुनीत कौर, सरदार देबेन्दर सिंह सलूजा, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें