Aba News

पेट्रोल पंप पर बाइक सवार और पिकअप चालक में मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज की जांच जारी

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बघरा स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल भराने के दौरान बाइक सवार और पिकअप वाहन चालक के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ जितवाहन उरांव सहित अतिरिक्त पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई और फिर दोनों पक्षों से लोग जुटने लगे जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि विवाद की असल वजह पता चल सके। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें