Aba News

मां मथुरासिनी की भव्य शोभायात्रा, माहुरी समाज ने दिखाया अपार श्रद्धा

गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़े। पीले वस्त्र धारण किए बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे मां मथुरासिनी की भक्ति में सराबोर दिखे। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ और पूरे रास्ते में मां के जयकारों से इलाका गूंज उठा।

शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जहां श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। माहुरी समाज हर वर्ष इस उत्सव को भव्य तरीके से मनाता है, जिसमें पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। मां मथुरासिनी के प्रति यह श्रद्धा और उत्साह समाज की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें