Aba News

बरगंडा शिशु विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

गिरिडीह:विद्या भारती द्वारा बेतिया में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। श्री प्रसून आचार्य एवं आचार्या श्रीमती अनीता के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, बेहतरीन तकनीक और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल तक पहुंचकर टीम ने विद्यालय और गिरिडीह का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय की प्रातः वंदना सभा में विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य आनंद कमल ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक पदक की नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और कड़ी मेहनत की जीत है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेता टीम का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें