Aba News

गोलगो गांव में हाथियों का तांडव, आधा दर्जन घर और स्कूल का गेट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलगो गांव में हाथियों के झुंड ने एक बार फिर भारी उत्पात मचाया। सोमवार देर रात गांव में घुसे हाथियों ने आधा दर्जन से अधिक घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं एक विद्यालय के मुख्य द्वार को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर अपनी सुरक्षा में लगे रहे। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह झुंड दो दिन पहले सतगांवां और मेघातरी क्षेत्र के आसपास देखा गया था, जिसके बाद वह गोलगो गांव पहुंच गया।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति और स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जंगलों से घिरे होने के कारण गांव में हाथियों का प्रवेश लगातार हो रहा है, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को गांव से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों के करीब नहीं जाने की अपील की है। विभाग का कहना है कि हाथियों को सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित करना ही इस समस्या का दीर्घकालिक समाधान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें