Aba News

गिरिडीह में आधुनिक आधार सेवा केंद्र की शुरुआत, अब नहीं लगाना पड़ेगा दूर-दराज के कार्यालयों का चक्कर

गिरिडीह में आमजनों को आधार संबंधी सेवाएं सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई पहल की है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर पुराना पुल स्थित ग्रामीण बैंक के समीप UIDAI द्वारा आधुनिक आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के शुरू होने से अब लोगों को आधार कार्ड बनवाने, नाम सुधार, मोबाइल नंबर अपडेट और पता संशोधन जैसी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र में प्रतिदिन 200 से अधिक लोगों के आधार से जुड़े कार्य करने की सुविधा विकसित की गई है।

केंद्र में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे लोगों को त्वरित और पारदर्शी सेवा मिल सके। यहां बायोमेट्रिक अपडेट, जन्मतिथि सुधार, ई-आधार डाउनलोड, फोटो अपडेट और मोबाइल नंबर लिंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि आधार आज सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, छात्रवृत्ति और पेंशन जैसी सेवाओं के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में यह आधुनिक केंद्र विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें