Aba News

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को नया रेट गिरिडीह के पेट्रोल पंप में देखने को मिला। इधर लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। बीते दिनों में दो बार ईंधन के दाम बढ़ चुके है। जिसका असर सीधे आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। खासकर रोज कमाने-खाने वाले मजदूर और छोटे व्यवसायी इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
गिरीडीह में वर्तमान में पेट्रोल 102.29 रुपये प्रति लीटर, पावर पेट्रोल 111.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को अब लाइन में लगने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। पेट्रोल लेने वाले लोगो ने बताया कि लगातार बढ़ती कीमतों से गरीब मजदूर वर्ग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि हाजिरी पर काम करने वाले मजदूरों को प्रतिदिन 300 से 400 रुपये तक मजदूरी मिलती है। ऐसे में यदि काम के लिए दूर जाना पड़े तो पेट्रोल पर ही अधिक पैसा खर्च हो जाता है और बचत नहीं हो पाती। लोगों ने सरकार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी लाने की मांग की है और महंगाई को भी कम करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें