Aba News

गिरिडीह में फूड सेफ्टी पर प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने जांच वाहन को दिखाई हरी झंडी

गिरिडीह में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लोगों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। सोमवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त रामनिवास यादव ने अत्याधुनिक फूड सेफ्टी व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ राजा कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। यह वाहन जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में ठेला, खोमचा और सड़क किनारे बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच करेगा।

प्रशासन ने बताया कि विशेष रूप से गुपचुप, पानीपुरी, चाट, छोला और अन्य खुले फास्ट फूड की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने गर्मी के मौसम में दूषित भोजन से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ने की बात कहते हुए लोगों से साफ-सुथरे खाद्य पदार्थों का ही सेवन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें