Aba News

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक में संगठन विस्तार और प्रशिक्षण वर्ग पर चर्चा

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक गिरिडीह नगर स्थित होटल अशोक इंटरनेशनल में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सुरेंद्र राजपूत एवं प्रांत महामंत्री दिलीप वैद्य उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी “वीर हिन्दू विजेता हिन्दू राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग” को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह प्रशिक्षण वर्ग झारखंड के दुमका में आयोजित किया जाएगा, जिसमें गिरिडीह जिले से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संगठन में कई नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी की गई। रोचित अग्रवाल को एडवोकेट फोरम का जिला अध्यक्ष, कमल नयन गिरी को राष्ट्रीय बजरंग दल का उपाध्यक्ष, पीयूष को जिला मंत्री तथा प्रदीप पंडित को सदर प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें