Aba News

निशु कुमार मंडल की रिहाई की मांग पर गिरिडीह में प्रदर्शन | जनजुलूस और पुतला दहन

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने समर्थन में तथा जनता जागरूकता संघ, गिरिडीह के अध्यक्ष निशु कुमार मंडल की रिहाई की मांग को लेकर गिरिडीह जिला में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, जनजुलूस एवं पुतला दहन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति की रिहाई का आंदोलन नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, मान-सम्मान, हक-अधिकार और लोकतांत्रिक आवाज़ की रक्षा का संघर्ष है।
आज जिस तरह जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।


लेकिन गिरिडीह की जागरूक जनता ने यह साबित कर दिया कि अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले आज भी जिंदा हैं।
विशेष रूप से केंद्रीय संयुक्त महासचिव श्री नागेंद्र चंद्रवंशी, राजेश चंद्रवंशी, सिद्धांत रंजन, वतन, संदीप माला, विकास झारखंडी रवि रंजन मंडल, विकास रंजन, शुभम कुमार, मीडिया प्रभारी इमरान हसन, केंद्रीय संगठन सचिव अर्जुन पंडित सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया सभी साथियों ने संघर्ष की आवाज़ को मजबूती देने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें