Aba News

कोडरमा में नारी शक्ति का भव्य संगम, सशक्त भारत का लिया संकल्प

कोडरमा झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में आयोजित भव्य नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाग लेकर महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक नीरा यादव भी मौजूद रहीं। सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों और हजारों महिलाओं की भागीदारी ने इसे एक विशाल जनआंदोलन का रूप दे दिया।

अपने संबोधन में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ इस दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए सशक्त, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। हस्ताक्षर अभियान और मिस्ड कॉल के माध्यम से भी महिलाओं ने अपना समर्थन दर्ज कराया। सम्मेलन में “पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी” का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें