Aba News

सेवा का एक साल पूरा, गिरिडीह में मुफ्त इलाज से सैकड़ों चेहरों पर मुस्कान

गिरिडीह शहर के बोरो में स्थित ओम वैष्णवी नर्सिंग होम के संचालन को 1 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को मुक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय वार्ड पार्षद और नर्सिंग होम के सीईओ डॉ सरवन कुमार द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। बताया गया कि नर्सिंग होम के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में यह आयोजन किया गया।

इस मौके पर हड्डी, नस एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरवन कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैशाली भारती एवं जनरल फिजिशियन डॉक्टर एस कुमार ने मरीज का मुफ्त में उपचार किया और उचित परामर्श भी दिया। साथ ही मुफ्त में दवाइयां का भी वितरण किया गया। मौके पर करीब सैकड़ो मरीजों की जांच की गई। साथ ही इस शिविर में बीएमडी, खून की जांच, यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच मुफ्त में की गई, एवं एक्सरे जांच पर 50% की छूट दी गई। इस बाबत डॉक्टर सरवन कुमार ने कहा कि खासकर गिरिडीह लोगों की सेवा के लिए नर्सिंग होम सदेव तत्पर है बेहतर और अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा यहां इलाज किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें