Aba News

देवघर में बड़ा हादसा टला, ट्रेन-ट्रक की टक्कर से मचा हड़कंप, दो बाइक सवार घायल

देवघर-देवीपुर मुख्य सड़क स्थित नावाडीह रेलवे फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर-आसनसोल ट्रेन की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जसीडीह से आसनसोल जा रही ट्रेन जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंची, उसी दौरान देवघर से देवीपुर जा रहा ट्रक रेल लाइन पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि फाटक खुला हुआ था। ट्रेन चालक ने स्थिति भांपते हुए गति कम कर ब्रेक लगाया, लेकिन पूरी तरह रुकने से पहले इंजन ट्रक से टकरा गया।

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रही दो मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सड़क व रेल मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस व रेल पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर परिचालन सामान्य करने का प्रयास जारी है। गेटमैन की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें