Aba News

गिरिडीह में तैयारियां चरम पर: अल्हाज डॉ. आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 14 सितंबर को

गिरिडीह के तेलोडीह गांधी मैदान में 14 सितंबर को होने वाले अल्हाज डॉ. आई अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर हैं। झामुमो युवा जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद ने मैदान का निरीक्षण कर दर्शकों की बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट न सिर्फ जिले का सबसे बड़ा, बल्कि राज्य के प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है।

टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष रिजवान आलम और पंचायत मुखिया शब्बीर आलम ने खेल प्रेमियों से 14 सितंबर को गांधी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। हर साल हजारों दर्शक इस आयोजन में शामिल होकर खेल का रोमांच देखते हैं। इस बार भी आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें