Aba News

गिरिडीह में ‘नो हेलमेट-नो सीट बेल्ट-नो फ्यूल’ नीति सख्ती से लागू होगी

गिरिडीह, 01 सितंबर 2025:- जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आज जिले के पेट्रोल पम्प संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पम्प संचालकों को निर्देश दिया गया कि सभी पम्पों पर ‘No Helmet, No Fuel’ और ‘No Seatbelt, No Fuel’ की नीति का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही पम्प परिसर में पब्लिक टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल, सीसीटीवी कैमरे और पीयूसी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

पम्प पर आने वाले ग्राहकों के साथ शिष्ट व्यवहार, अद्यतन नवीकरण तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े फ्लेक्स-बैनर लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ सके। श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन न करने वालों को इंधन नहीं मिलेगा। बैठक में नगमा जरीन, नन्दकिशोर पंडित, संजय कुमार सिंह सहित जिले के पेट्रोल पम्प संचालक उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें