Aba News

गिरिडीह में इंकलाबी युवा एकजुट! नौजवानों की हुंकार से कांपा सत्ता तंत्र

गिरिडीह के पपरवा टांड़ में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) की बैठक में क्रांतिकारी सोच वाले युवाओं की गूंज सुनाई दी, जहाँ राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड नीरज कुमार और प्रदेश अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए युवाओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

नीरज कुमार ने बेरोजगारी, आउटसोर्सिंग और पूंजीवादी गठजोड़ पर गंभीर सवाल उठाए, वहीं संदीप जायसवाल ने कहा कि गिरिडीह में नौजवानों का उबाल केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उखाड़ फेंकेगा। आगामी जिला सम्मेलन से पहले 16 सदस्यीय तैयारी समिति बनाई गई है, जिसमें दर्जनों युवाओं की भागीदारी इस बात का संकेत है कि एक बड़ा बदलाव अब दूर नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें