गिरिडीह, 25 जुलाई 2025 – बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई की वार्षिक बैठक एलआईसी शाखा परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संजय शर्मा को पुनः शाखा अध्यक्ष और धर्म प्रकाश को सचिव चुना गया। कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिश्रा, महासचिव जे.सी. मित्तल, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, रामायण गुप्ता, सहायक सचिव सुबीर कुमार राम और सुदर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष विजय चौबे एवं कुंदन सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत पौधारोपण के माध्यम से किया गया। सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। वक्ताओं ने एलआईसी में कर्मचारियों की कमी, केंद्र सरकार की नीतियों और आर्थिक असमानता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के उपरांत गिरिडीह स्नेहदीप वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मिठाई पैकेट वितरित किए गए, जिससे माहौल भावनात्मक और मानवता से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीमा कर्मचारी शामिल हुए।













