Aba News

पति की हत्या कर आत्महत्या का रचा था नाटक, पुलिस जांच में पत्नी निकली कातिल

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ गांव में बिहार के मिथलेश कुमार का शव संदिग्ध हालात में ससुराल में मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी कुमकुम देवी ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन पुलिस जांच में मामला उलट निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

डीएसपी कौसर अली ने बताया कि कुमकुम देवी ने गला घोंटकर अपने पति की हत्या की और आत्महत्या का नाटक रचा। मृतक की मां सुनीता देवी ने पहले ही बहू पर हत्या का शक जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ में कुमकुम देवी ने अपराध कबूल लिया और बताया कि वह अपने पति से लगातार झगड़ा करती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें